छोटे लोहिया का पूरा जीवन गरीब, किसान व मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा – सतीश प्रेमी

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बिसौली के सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सतीश प्रेमी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन समाज के गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। श्री प्रेमी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, ईमानदारी और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा। ऐसे महान नेताओं के आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, सुबोध यादव, गौरव प्रधान, कपिल देव, एड. राजीव यादव, शिवम यादव, राकेश यादव, राजेंद्र जाटव, रामनिवास यादव, मुकेश यादव, पाले अली, मेराज खान, सुनील कश्यप, अरविंद यादव, मनोज कुमार, मुकेश यादव, अभयराज सिंह जाटव, खेमवीर यादव, विकास यादव, अंकित यादव, अवनीश कुमार जाटव, रमन यादव, हरविन्द्र यादव, महिपाल जाटव, उमेश पाल जाटव आदि सपा कार्यकर्ता प्रमुखता से मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।