भाजपा मंडल उसावां की मासिक बैठक में “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने की बनी रणनीति

अमित वर्मा की खास रिपोर्ट

उसावां। खंड विकास कार्यालय, उसावां में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल उसावां की मासिक बैठक के अंतर्गत “हर घर तिरंगा अभियान” की तैयारियों को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। अभियान के तहत मंडल क्षेत्र के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने, लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यशाला में बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 15 अगस्त तक मंडल क्षेत्र के प्रत्येक घर को तिरंगे से सजाकर “एक देश, एक शान – तिरंगा हमारी पहचान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी सहदेव सागर, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नरेश कश्यप, मंडल मंत्री शिवम पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, देवेन्द्र गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post