67 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

भगवान दास की खास रिपोर्ट

बदायूं: 25 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलेक्ट्रेट बदायूं में मंगलवार को कृषि विभाग हेतु 67 नव चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ द्वारा नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे कार्यक्रम में उपस्थित मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नव चयनित प्राविधिक सहायकों द्वारा देखा गया।
कृषि विभाग जनपद बदायूं हेतु चयनित 67 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ० नरेंद्र कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव चयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नव चयनित कार्मिक पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए किसानों के हित में कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी असलम खान, चेतन प्रताप सिंह, नेकपाल वर्मा, जयलोक चौहान एवं अवनीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।