आज दिनांक 25.08.2026 को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था । उक्त भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से प्रतिमा स्थापित किए जाने की सूचना पर ग्राम के कुछ अन्य व्यक्ति भी एकत्रित होने लगे । स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल व क्षेत्राधिकारी बिसौली मौजूद हैं । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
नोट:- डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ने अथवा खंडित करने संबंधी सूचना असत्य एवं निराधार है।

















