थाना बिनावर पुलिस द्वारा प्रकाश में आए 02 अभियुक्तगण को मय एक अदद तंमचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद चाकू नाजायज, एक मोटरसाइकिल काले रंग की हीरो स्पलैन्डर सहित किया गया गिरफ्तार।

दिव्या की खास रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.09.2026 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 121/2026 धारा 310(2)/317(3) BNS में प्रकाश में आए 01 अभियुक्त आमीन उर्फ आमिर पुत्र चांद मोहम्मद निवासी ग्राम नदरई थाना कोतवाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया है । इसके अन्य साथी दिलशाद पुत्र बीरू निवासी ग्राम रीछपुरा थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी को मय एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 2400/-रु0 व एक अदद चाकू एवं मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलैन्डर सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 3/25(1-B)(b) Arms ACT व 4/25(1-A)(a) Arms ACT बनाम आमीन व दिलशाद पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post