अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर शराब और उपकरण बरामद।

उसावां, बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को थाना उसावां पुलिस ने ग्राम सेहा में कार्रवाई करते हुए जोगेंद्र सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम सेहा, थाना उसावां, जनपद बदायूं को रात करीब 1:45 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
इस मामले में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 156/26 के तहत धारा 60(2) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय जनपद बदायूं के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post