उसावां। क्षेत्र में शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। लगातार बारिश और हवा के चलते खेतों में खड़ी धान और बाजरे की फसल को काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। कई स्थानों पर फसल के पौधे खेतों में गिर गए हैं, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। धान की तैयार होती फसल पर बारिश और तेज हवा का असर पड़ने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की चिंता सताने लगी है। वहीं बाजरे की फसल भी तेज हवा के कारण प्रभावित हुई है।
किसानों का कहना है कि इस समय फसलों की देखभाल और कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में लगातार बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है।
क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बारिश के चलते किसानों की निगाह अब मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई है।
















