10किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक गिरफ्तार

सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बन्द पड़े यात्री प्रतीक्षालय से 50 मीटर पहले चैकिंग कर रही थी इसी दौरान 24 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकार पुत्र इसरार निवासी ग्राम हिण्डोर थाना सहसवान के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है इस संबंध में थाना सहसवान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है उसके विरुद्ध थाना सहसवान में पहले से आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post