इस्लामनगर। विकासखंड इस्लामनगर की ग्राम पंचायत अगरास में उचित दर विक्रेता (कोटेदार) के चयन के लिए पंचायत भवन पर खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक दिवाकर शर्मा ने की
उचित दर विक्रेता पद के लिए अनुसूचित जाति का आरक्षण निर्धारित था। बैठक में लव कुश पुत्र शांति प्रकाश को 148 लोगों का समर्थन मिला, जबकि संजय पुत्र राजपाल को 60 लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। बहुमत के आधार पर लव कुश को उचित दर विक्रेता पद के लिए चयनित किया गया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत सचिव आस मोहम्मद, पंकज यादव, मोहसिन रजा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
















