वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात एवं महिला थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय महिला महाविद्यालय की महिला NCC कैडेट्स को यातायात नियमों, यातायात संचालन एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान कैडेट्स को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, सड़क संकेतों की जानकारी तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
बदायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
मीडिया सेल,बदायूँ

















