बदायूं में ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन को अज्ञात बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन बगरैन से अपने गांव उदयपुर स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।गोली लगने से ग्राम प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।फिलहाल गोली मारने के कारणों और हमलावरों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post