उसावां उसहैत। मन्दिर के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारे उत्तर प्रदेश विधायन समिति के सभापति एवं दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि भाजपा सरकार ने निष्पक्ष भाव से क्षेत्र का विकास किया है और जनता की समस्याओं का निस्तारण किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाति-पांति और बंटवारे में विश्वास नहीं रखती बल्कि सबका साथ और सबका विकास का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि चाहे उज्ज्वला गैस कनेक्शन हों,सबका फ्री इलाज हो,सब किसानों का ट्यूबवेल विल फ्री करना हो, प्रधान मंत्री आवास हों या अन्य फ्री राशन जैसी व्यवस्था हो सरकार ने बिना भेदभाव सभी को समान रूप से दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही है गुण्डा गर्दी ख़त्म कर भयमुक्त वातावरण दे सकती है। उन्होंने इस क्षेत्र अंतर्गत पिछले समय और वर्तमान स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने जनता से अपील कि जिस तरह मैंने और भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के
हिन्दू -मुस्लिम न बांटकर विकास किया है उसी तरह आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें। उन्होंने अंत में कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में चेयरमैन नबाव हसन,भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, अखिलेश गुप्ता, महेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता,राजू हसन, श्रीराम कश्यप, पंडित कन्हई लाल, रविन्द्र मिश्रा तथा सभी सम्मानित सभासद आदि मौजूद रहे।अंत में अधिशासी अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पवन मिश्रा ने किया।
















