अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल गोवंश को पशु प्रेमियों ने पहुंचाया अस्पताल

बिसौली- बुधवार को नगर में पुलिस चौकी के सामने एक अज्ञात वाहन ने गोवंश पशु को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े गोवंश को देखकर लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। सूचना मिलने पर पशु प्रेमी और पशुपालन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पशु प्रेमियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल गोवंश को उपचार के लिए भिजवाया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। गोवंश की सेवा और सुरक्षा को लेकर अक्सर जागरूकता की बात कही जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाएं पशुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। बेजुबान पशु अपनी तकलीफ किसी से कह नहीं सकते, ऐसे में उनकी देखभाल और समय पर उपचार की जिम्मेदारी समाज के साथ-साथ संबंधित विभागों की भी है। हादसे के बाद पशु प्रेमियों द्वारा घायल गोवंश को उपचार के लिए पहुंचाना सराहनीय कदम रहा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post