*रुदायन में रावण वध के साथ रामलीला महोत्सव का समापन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा परिसर*इस्लामनगर :-नगर के ज्वालामुखी मंदिर पर आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन रावण वध और विशाल पुतला दहन के साथ हुआ। रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।10 दिन तक चला रामलीला महोत्सवनगर के ज्वालामुखी मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। करीब 10 दिनों तक चली रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही विशालकाय पुतले का दहन किया गया।मुरली मनोहर गुप्ता ने किया श्रीराम का राजतिलकरावण वध के बाद रामलीला मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर छिपे रावण रूपी अंधकार को दूर कर सत्य को जीवन में अपनाना चाहिए। तभी जीवन का वास्तविक उद्धार संभव है।ये लोग रहे मौजूदइस अवसर पर किशन लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता मंत्री, अनुभव गुप्ता, राहुल गुप्ता, पदम गुप्ता, डॉ. अजीत मोहन गुप्ता, अशोक यादव, दीपक वार्ष्णेय, नन्नू गुप्ता, सीपी पाल, नरेंद्र गुप्ता, राम सिंह, बाबूराम गुप्ता, विद्या रतन चौधरी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।















