आवेदक/शिकायत
कर्ता श्री राज्य कर अधिकारी(वि0अनु0शा0) राज्य कर,रेंज-ए ,बरेली पताः 35 वी0आई0,बाजार,कैन्ट बरेली ने एक किता प्रा0 पत्र सद्दाम अली पुत्र श्री फरजन्द अली निवासी –नागर पुखारा उघैती बदायूँ द्वारा सर्वश्री सरकार इण्टरप्राइजेज, खसरा नं0 206 अंदरचुंगी बदायूँ से बिना वास्तविक मूवमेन्ट के केवल प्रपत्रों एवं वाहनों के मूवमेन्ट के आधर पर बोगस आई0टी0सी0 एवं बोगस विलिंग के आधार पर करापवंचन कर फर्जी बिलों के माध्मय से सरकारी राजस्व रु0 293.00 लाख की चोरी कर अमानत व खयानत करने के संबध प्राप्त हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 157/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2) बीएनएस बनाम सद्दाम अली उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 24.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 157/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सद्दाम अली पुत्र श्री फरजन्द अली निवासी –नागर पुखारा उघैती बदायूँ को गिरफ्तार किया गया ।















