दिव्या की खास रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.09.2026 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 121/2026 धारा 310(2)/317(3) BNS में प्रकाश में आए 01 अभियुक्त आमीन उर्फ आमिर पुत्र चांद मोहम्मद निवासी ग्राम नदरई थाना कोतवाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया है । इसके अन्य साथी दिलशाद पुत्र बीरू निवासी ग्राम रीछपुरा थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी को मय एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 2400/-रु0 व एक अदद चाकू एवं मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलैन्डर सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 3/25(1-B)(b) Arms ACT व 4/25(1-A)(a) Arms ACT बनाम आमीन व दिलशाद पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















