बदायूं थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत खेत पर हुए विवाद व कथित फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में।

   थाना सहसवान पर सूचना प्राप्त हुई कि पुष्पेन्द्र यादव पुत्र रामरहीश नि0 ग्राम मदारपुर थाना जरीफनगर, बदायूँ अपने परिजनो के साथ खेत पर काम रहा था कि प्रतिवादीगण 1. बालवेन्द्र यादव पुत्र नत्थू 2. यशपाल यादव पुत्र शिशुपाल नि0गण ग्राम चंदनपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ 3. रामभूप पुत्र लायक 4. लायक पुत्र मंशाराम नि0गण ग्राम रसूलपुर डांस थाना सहसवान जनपद बदायूँ द्वारा खेत पर आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर प्रतिवादीगण द्वारा तमंचे से फायर किया गया जिससे पुष्पेन्द्र व हरवेन्द्र व रामरहीश घायल हो गये।

प्राप्त सूचना पर थाना सहसवान पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया गया है। मेडिकल परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नही हुई है। फायरिंग जैसी घटना का होना नही पाया गया तथा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post