अफीम प्रकरण की जांच करने इस्लामनगर थाने पहुंचीं पीलीभीत की एएसपी नताशा गोयल

CCTV कैमरे खंगाले, पुलिसकर्मियों से पूछताछ की; थाने के पीछे वाले रास्ते का भी किया निरीक्षण

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में अफीम की खरीद-फरोख्त को लेकर पुलिस की कार्रवाई और उसके बाद तीन संदिग्धों को कथित रूप से रुपये लेकर छोड़ने का मामला चर्चा में आया था। शुक्रवार को इस प्रकरण की जांच करने पीलीभीत की एएसपी नताशा गोयल इस्लामनगर थाने पहुंची जहां उहोंने जिन पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकरण में शामिल थे उनसे पूंछताछ की उसके बाद एएसपी ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे काफी देर बैठकर चैक किए उसके बाद वो थाने के पीछे वाले रास्ते को देखने पहुंची उहोंने वो रास्ता भी देख जिस रास्ते से अफीम तस्कर लाए गए थे। उसके बाद उहोंने थाने में काफी देर तक जांच की। उसके बाद वो दवतोरी के लिए रवाना हो गई। इस प्रकरण में एसएसपी अंकिता शर्मा पहले ही चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुकी है। जिसमे एक एसओजी सिपाही को लाइन हाजिर किया कर दिया था, जबकि थाने में तैनात तीन अन्य सिपाहियों का स्थानांतरण कर दिया । इस प्रकरण में बदायूं एएसपी सिटी भी जांच कर रहे है।

बीती 20 सितंबर को कस्बे और आसपास के क्षेत्र में चर्चा थी कि पुलिस ने करीब एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ तीन लोगों को पकड़ा था, कार्यवाही के बजाय कथित तौर पर साढ़े सात लाख रुपये लेकर छोड़ देने की चर्चा रही।  बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी गांव निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से अफीम खरीदने की बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि दबतोरी निवासी व्यक्ति ने बरेली जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी दो लोगों से अफीम की डील कराई।  दोनों कथित सप्लायर अफीम लेकर दबतोरी पहुंचे। अफीम की डील के लिए रुपये देने के बहाने तीनों को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर बुलाया गया। वहां पहले से इस्लामनगर थाने का एक दरोगा, एसओजी का एक सिपाही और थाने के दो अन्य पुलिसकर्मी मौजूद बताए जा रहे हैं। तीनों के ओरछी चौराहे पर पहुंचते ही उन्हें इस्लामनगर ने पकड़ लिया था

इसके बाद आरोप लगा था कि तीनों को मुख्य रास्ते से न लाकर बिजली घर वाले पीछे के रास्ते से इस्लामनगर थाने लाया गया। चर्चा रही कि थाने पहुंचने के बाद तीनों को एक दरोगा के क्वार्टर में रखा गया। इसी दौरान उनके पास से करीब एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद होने की बात सामने आई थी । उसी वक्त क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि अफीम बरामद होने के बाद तीनों के परिजनों से कथित तौर पर रुपये की बातचीत हुई। लोगों के बीच चर्चा है कि साढ़े सात लाख रुपये में तीनों को छोड़ने की कथित डील हुई। इसके बाद उसी दिन सुभा में तड़के करीब तीन बजे तीनों को थाने के पीछे बिजलीघर वाले रास्ते से बाहर निकाल दिया गया और उनके परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। चर्चा रही कि पुलिस ने उनकी अफ़ीफ में भी अपने पास रखली ओर तीनों दलालों को पुलिस ने रूपये लेकर रात में ही छोड़ देने की बात सामने आई थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post