धूमधाम से निकाली गई राम बारात अध्यक्ष बाबर मियाँ ने झंडी दिखाकर बारात को किया रवाना

कमेटी के साथ प्रशासन रहा मौजूद

सहसवान नगर में राम बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई राम बारात का शुभारंभ प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान से हुआ नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने हरी झंडी दिखाकर राम बारात को रवाना किया राम बारात प्रमोद संस्कृत पाठशाला से प्रारंभ होकर सहवाजपुर, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा चौराहा, कोतवाली, रोडवेज बस स्टैंड, नसरुल्लागंज बाजार, विल्सन गंज और पठान टोला होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर संपन्न हुई राम बारात के दौरान नगर में उत्साह का माहौल रहा खूबसूरत झाकियों ने लोगो का मन मोह लिया सड़को पर महिलाओ बच्चों की भीड़ देखने को मिली सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस भी मौजूद रहे इस मौके पर उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बॉबी माहेश्वरी, हैदर मियां, आदर्श सक्सेना, अवधर शर्मा, पियूष महेश्वरी, शिशिर माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, नितिन माहेश्वरी और अबीर सक्सेना, पिंटू सर्राफ सहित कमेटी के कार्यकर्ता एवं नगर के लोग मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post