याद किए गए देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद ।पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को याद कर भावभीनी श्रृद्धांजली दी गई ।

बदायूं पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के शहीद स्मारक स्थल पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को स्मरण कर भावभीनी श्रृद्धांजली दी गई सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कर्तव्य पथ पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को स्मरण कर श्रृद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पण किय़ा गया एवं गार्द द्वारा शोक शस्त्र एवं सलामी देकर मौन धारण किया गया उपस्थित अन्य समस्त अधि0/कर्म0गण द्वारा शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा अवगत कराया गया प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को हमारे देश के प्रत्येक पुलिस बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस अपने कर्तव्यपालन में संवेदनशीलता, समर्पण और बलिदान का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले पुलिस कर्मिको की स्मृति में आयोजित किया जाता है इस दिन हम उन वीर_शहीद_पुलिस_कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होने राष्ट्र व समाज की रक्षा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति दी है । कर्तव्य निर्वहन के दौरान राष्ट्र के लिए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों की याद में पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस लाइन में शहीदों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री डॉ0 हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री अशेषनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह व मौजूद अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा श्रृद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post