राममूर्ति प्रेमशंकर बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक

बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम ने नगर के राममूर्ति प्रेमशंकर बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच बैड टच की जानकारी और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।
शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कांस्टेबल कृष्णा, कोमल एवं उन्नति की टीम ने नगर के राममूर्ति प्रेमशंकर बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो, स्क्वायड और बाल श्रम उन्मूलन के बारे में भी बताया गया। मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित बालिकाओं को 1090, 112 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया और आपात स्थिति में उनका उपयोग करने के तरीके समझाएं। टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।