बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सुनी जनता की समस्याएं: संबंधित को दिए निर्देश!

बिसौली:विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया ने आज सुबह अपने आवास पर जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों व अधिकारियों को निर्देश दिए।इस दौरान अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने लोगों की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान दिया, जिनमें नगर और गांवों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित निर्देश दिए।

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से जनता दर्शन के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से मिलते हैं और सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने हर फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सुना और दोहराया कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता