शहर के नवादा पुलिस चौकी के समीप स्थित सूफी संत आश्रम दरगाहे

बदायूँ। शहर के नवादा पुलिस चौकी के समीप स्थित सूफी संत आश्रम दरगाहे अंसारी हसनी अज़ीजी जहांगीरी के सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती के शहर में मौहल्ला खंडसारी स्थित निवास पर जश्ने चिरागां की महफिल का आयोजन कर वतन व कौम की सलामती खुशहाली व अमनो आमान के लियें दुआये खैर की गई।
जश्ने चिरागां की महफिल में हाजिर कब्बाल की टोली ने अपने रूहानी व पाकीज़ा कलामों की बौछार कर हाजिर अकीदतमंदो का दिल जीत लिया और कब्बालो के कलामों से खुश होकर हाजिर अकीदतमंद खुशी से मस्त होकर झूम उठे और कब्बालो पर रुपयों की बारिश भी की।
दरगाह के सज्जादानशीन हजरत अल्लाह सूफी फरहत हुसैन शाह लियाकती ने हाजिर लोगो को दुआओं से नवाजा साथ ही वतन व कौम की सलामती व अमनो अमान के लियें दुआये खैर की गई। वाद में दुरूदे पाक के नजराना-ए-अकीदत के जश्ने चिरागां की रस्म अदायगी कर फातिहा का तबर्रुक तकसीम किया गया।
इस मौके पर हाजी सूफी मोहम्मद शफी, सूफी अनस, सूफी इरफान गनी,सूफी गुलाम अच्छे, मंजूर कादरी, मनोज भारद्धाज, हाजी सलीम बाबा, सूफी मल्ला आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

मण्डलायुक्त व रोल प्रेक्षक ने की एसआईआर के कार्यों की समीक्षामतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन व पारदर्शी होना आवश्यकनोटिस का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारीएपिक कार्ड से वंचित न रहे कोई भी पात्र मतदाता