दिव्यांगों को दुकान हेतु 30 हजार रुपए तक सहायता

सोनू खान की खास रिपोर्ट

बदायूँ : 13 जनवरी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत जनपद के ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक है, तथा स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं व जिन्हे पूर्व में इस योजना का लाभ नही मिला है, ऐसे दिव्यांगजन को रू0 10,000/- दुकान संचालन हेतु एवं रू0 20,000/- दुकान निर्माण किये जाने हेतु प्रदान किये जाते है। इच्छुक दिव्यांगजन पोर्टल https://divyangjandukan.upsdc.gov.in पर लॉगिन कर स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन साइबर कैफे, निजी इन्टरनेट केन्द्र, अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से किया जा सकता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात गांव गनगोली में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और चामुंडा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।