एड. गुरदयाल भारती ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात, मांगा समर्थन

आई एम खान की खास रिपोर्ट

बिसौली। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए एड. गुरदयाल भारती ने बिसौली तहसील परिसर में अपने सहयोगी अधिवक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भेंट कर उनका आशीर्वाद सहयोग और समर्थन प्राप्त करने का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे जिन्होंने गुरदयाल भारती को शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भारती ने कहां कि अधिवक्ताओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रभावी भूमिका निभाना, उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, प्रेम शंकर यादव, रविंद्र सिंह पाल, धीरेश चंद्र गोस्वामी, अल्ताफ हुसैन, दिनेश चंद्र सक्सेना, बलवीर यादव, अजब सिंह शिवा, वेद प्रकाश यादव, इकरार हुसैन, सचिन सक्सेना, सतपाल यादव, मो. सलीम, सचिन गिरी, योगेश यादव, हरेंद्र, मुनेंद्र यादव, अजीत यादव, युधिष्ठिर यादव, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *