मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा गार्डों की मौत केबिन में मिले तीनों के शव।

बदायूं । उझानी के गांव कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके शव कैबिन में पडे मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। एक गार्ड को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया वही दो गार्डों के शव को परिजनों व भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने खबर लिखे जाने तक उठने नहीं दिया। पुलिस से कई बार झड़प भी हुई।
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में आज सुबह तीन सुरक्षा कर्मियों के मृत मिलने से सनसनी फैल गई। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं।
इलाके के लोगों को जानकारी मिली तो ग्रामीणों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने कार्यकर्ताओं संग हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। यह वही फैक्टरी है, जिसमें 21 मई 2025 को भीषण आग लगी थी। धमाके की आवाज़ से पूरा शहर ही खाली हो गया था। आग को बुझाने में एक हफ्ते का समय लगा जिससे एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत भी हुई थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *