दबतोरी क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर में हुई चोरी, मूर्तियां भी की खंडित

बदायूं। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के दबतोरी की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में देर रात आसफपुर – दबतोरी रोड के किनारे गांव की आबादी से लगे हुए प्रसिद्ध देवी मंदिर से 15 पीतल के घंटों को देर रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया और सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया । इसके अलावा देवी देवताओं के कपड़ों को भी फ़ाड़ दिया है ।
सूचना मिलते ही चौकी दबतोरी और थाना बिसौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है । बढ़ी संख्या में हिन्दू लोग मौके पर पहुंच गए हैं ‌ । लक्ष्मीपुर गांव में लगभग 70 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लोग निबास करते हैं और 30 प्रतिशत हिन्दू समुदाय के लोग निवास करते हैं । मंदिर से घंटे चोरी और मूर्तियों को खंडित देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है । लगभग 15 बर्ष पहले भी इस मंदिर में वाराह वफात के जुलूस में शामिल लोगों ने मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर दिया था। इस मामले में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे और भारी पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर मूर्तियों की स्थापना कराई थी और गांव में पीएसी के जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए और दर्जनों खुराफातियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *