सोते समय सांप ने डसा, 35 वर्षीय युवक की मौत; परिवार का था इकलौता कमाने वाला

बिसौली:- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी गांव में शुक्रवार रात घर में सो रहे 35 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
मुड़िया धुरेकी गांव निवासी पुरन लाल का बेटा चुन्नी लाल (35) शुक्रवार रात घर में सो रहा था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था चुन्नी लाल
परिजनों ने बताया कि चुन्नी लाल पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद से पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
घटना की सूचना मिलने पर फैजगंज बेहटा थाना पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सर्पदंश से मौत का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर 01 लाख रुपये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह द्वारा दी गई बाइट।
बिल्सी (बदायूं) में इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।