भाकियू ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम से मनाई, ज्ञापन सौंपा

बिसौली। भाकियू टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जन्मदाता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने महात्मा टिकैत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा प्रसाद वितरण करके पंचायत की शुरुआत की। पंचायत में सभी वक्ताओं ने किसानों के मसीहा महात्मा टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला तथा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अमित चौधरी व नायब तहसीलदार मो. हारिस को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अति बरसा होने के कारण 25 से लेकर 60% तक फसलों में नुकसान हुआ है, उसके सर्वे की मांग की गई तथा फसलों के नुकसान के कारण वसूली स्थगित करने की मांग की गई। गौशालाओं से गायों को मुक्त किया जाए और जो गायों को अनुदान दिया जाता है, वह सरकार द्वारा सीधा किसानों को दिया जाए। तहसील प्रशासन द्वारा अंश ग्राम सभा में मीटिंग करके सही कराए जाएं। आसफपुर बिजली घर से भरतपुर की दूरी 22 किलोमीटर है जिसमें कुछ तार लोहे के रोजाना लाइन टूट जाते है। भरतपुर क्षेत्र के किसान विद्युत समस्या से बहुत परेशान है। एसडीओ आसफपुर को किसान यूनियन द्वारा ज्ञापन देकर विद्युत समस्या के निदान की मांग की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सोपाली यादव, राजेश्वर सिंह, योगेश यादव, रवि यादव, लल्ला सिंह चौहान, महबूब अली, श्याम सिंह, कृष्णवीर, सुमित यादव, मुनेंद्र कुमार, भुवनेश मिश्रा, लटूरी सिंह, सुल्तान सिंह, उदयवीर सिंह, हेमंत, अशर्फीलाल, अमरपाल यादव, अफजाल हुसैन, सतेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।