सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

उघैती बदायूं:-जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अथर्व मिल्क फूड्स एण्ड फार्म प्रोडक्ट्स प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर अवनीश चौधरी ने किया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 व अंडर-17 दोनों वर्गों में लीग आधार पर मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर अवनीश चौधरी ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं,अनुशासन और टीम वर्क की पाठशाला है।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को बड़ा मंच मिलता है। आज का प्रदर्शन देखकर लग रहा है कि बदायूँ की क्रिकेट टीम मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।
प्रतियोगिता के समापन पर मंडलीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को अथर्व मिल्क फूड्स की ओर से मेडल व स्पोर्ट्स शर्ट देकर पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव ओमवीर यादव,अनूप सिंह,अभय सिंह,महावीर प्रसाद,दिनेश पाल सिंह,नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य,ऋतुराज सिंह गंगवार,अनमोल उपाध्याय, मयंक पाठक,विपुल प्रताप सिंह,अचिंत देशवार, रोश शर्मा, युवराज सिंह, आकाश चौधरी, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अंत में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद की अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट टीमों का चयन किया गया, जो 9 अक्टूबर को पीलीभीत में प्रतिभाग करेंगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Latest Post

औरछी/फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव औरछी में शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को दर्जनों महिलाओं ने फिर से शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ठेका बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। वे ठेके के सामने बैठकर प्रदर्शन करती रहीं और गांव के चौराहे से शराब का ठेका हटवाने की मांग करती रहीं।