सहसवान बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग की टीम ने आज तड़के 5 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया चेकिंग के दौरान मौके पर 8 लोगों को सीधे कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी की शिकायतें मिल रही थीं इस पर कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया टीम ने सुबह-सुबह मोहल्ला पठान टोला, अकबराबाद और सैफुल्लागंज में अचानक छापेमारी की अचानक हुई इस चेकिंग से बिजली चोरी करने वालों को संभलने का मौका नहीं मिला मौके पर ही 8 उपभोक्ताओं/व्यक्तियों को केबल काटकर अवैध रूप से बिजली जलाते पाया गया। विभाग द्वारा इन सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस चेकिंग अभियान की अगुवाई उपखंड अधिकारी (SDO) जयप्रकाश ने की। टीम में अवर अभियंता (JE) विनोद कुमार, हरिपाल सिंह (TG2) सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहा अधिकारियों का संदेश: उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने सख्त लहजे में कहा कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी आगे भी इस तरह के औचक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और कानूनी कार्रवाई व भारी जुर्माने से बचें
















