वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16.10.2026 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण 1.टिंकू पुत्र नन्द किशोर, निवासी रजी चौक, ब्रह्मपुर, थाना कोतवाली, जनपद बदायूँ, 2. अयान पुत्र इदरीश, निवासी खण्डसारी, थाना कोतवाली, जनपद बदायूँ, वर्तमान निवासी आरिफपुर नवादा, थाना कोतवाली, जनपद बदायूँ को मय चोरी किये गये ई-रिक्शा सहित सोत नदी के नीचे की ओर जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 251/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम टिंकू आदि 02 नफर पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
















