वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 21.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान निर्माणाधीन हाईवे बदायूं बरेली बाईपास आसरा आवास चौराहा के पास से 02 अभि0गण 1.सोविन्द्र पुत्र चंद्रपाल निवासी सिरसा ठेर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं 2. रामसेवक पुत्र डालचन्द्र निवासी गांव सिरसा ठेर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को मय 300 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 257/2026 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
















